भवन, मुंबादेवी संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधन समिति की सदस्य एवं मुंबई संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीमती गौरी माहुलिकर को संस्कृत अध्ययन एवं इंडोलॉजिकल शोध में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘संस्कृत पंडित पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान ब्राह्मण सभा, मुंबई द्वारा साहित्य संघ मंदिर, गिरगांव मुंबई में प्रदान किया गया. पं. प्रभाकर जोगलेकर(वेदमूर्ति पुरस्कार), श्री रवींद्र जोशी (मंत्र संहिता पुरस्कार), डॉ. स्नेहलता देशमुख(गुरुतुल्य पुरस्कार), श्री जयंत सावरकर (नाटय़सेवा पुरस्कार) आदि अनेक विद्वानों को उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया.