Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/navneeth/public_html/wp-content/themes/magazine-basic/functions.php on line 566

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/navneeth/public_html/wp-content/themes/magazine-basic/functions.php:566) in /home3/navneeth/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vijay arun – नवनीत हिंदी https://www.navneethindi.com समय... साहित्य... संस्कृति... Mon, 20 Apr 2015 11:51:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://www.navneethindi.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-navneet-logo1-32x32.png vijay arun – नवनीत हिंदी https://www.navneethindi.com 32 32 गज़ल https://www.navneethindi.com/?p=1715 https://www.navneethindi.com/?p=1715#respond Mon, 20 Apr 2015 11:51:20 +0000 http://www.navneethindi.com/?p=1715 Read more →

]]>
♦   विजय ‘अरुण’   >

कभी है अमृत, कभी ज़हर है, बदल बदल के मैं पी रहा हूं
मैं अपनी मर्ज़ी से जी रहा हूं या तेरी मर्ज़ी से जी रहा हूं.

दुखी रहा हूं, सुखी रहा हूं, कभी धरा पर कभी गगन पर
यह कैसा जीवन मुझे मिला है, यह कैसा जीवन मैं जी रहा हूं.

कभी जो दिन चैन से है बीता तो रात की नींद उड़ गयी है
कभी जो रात को नींद आयी, तो दिन में हर पल दुखी रहाहूं.

कभी जो फूलों की राह देखी तो चल पड़ा उस पै गीत गाता
मगर थे फूलों के साथ कांटे, मैं अब भी ज़ख्मों को सी रहा हूं.

‘अरुण’ मगर यह भी सोचता हूं कि चार दिन की जो ज़िंदगी है
चलो अधिक न सही तो चार दिन में मैं एक दिन तो सुखी रहा हूं.

(फ़रवरी, 2014)

]]>
https://www.navneethindi.com/?feed=rss2&p=1715 0