Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home3/navneeth/public_html/wp-content/themes/magazine-basic/functions.php on line 566

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home3/navneeth/public_html/wp-content/themes/magazine-basic/functions.php:566) in /home3/navneeth/public_html/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
गुलाब जूड़े नन्हीं – नवनीत हिंदी http://www.navneethindi.com समय... साहित्य... संस्कृति... Mon, 23 Mar 2015 11:21:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8 http://www.navneethindi.com/wp-content/uploads/2022/05/cropped-navneet-logo1-32x32.png गुलाब जूड़े नन्हीं – नवनीत हिंदी http://www.navneethindi.com 32 32 नये साल पर http://www.navneethindi.com/?p=1457 http://www.navneethindi.com/?p=1457#comments Thu, 26 Feb 2015 06:58:34 +0000 http://www.navneethindi.com/?p=1457 Read more →

]]>
।।आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः।।

♦  सर्वेश्वरदयाल सक्सेना  >   

नये साल की शुभकामनाएं

खेतों की मेड़ों पर कूल भरे पांव को
कुहरे में लिपटे उस छोटे-से गांव को
नये साल की शुभकामनाएं

इस पकती रोटी को, बच्चों के शोर को
चौके की गुनगुन को, चूल्हे की भोर को
नये साल की शुभकामनाएं

इस चलती आंधी में हर बिखरे बाल को
सिगरेट की लाशों पर फूलों से खयाल को
नये साल की शुभकामनाएं

कोट के गुलाब और जूड़े के फूल को
हर नन्हीं याद को, हर छोटी भूल को
नये साल की शुभकामनाएं

उनको जिनने चुन-चुन ग्रीटिंग कार्ड लिखे
उनको जो अपने गमले में चुपचाप दिखे
नये साल की शुभकामनाएं

(जनवरी 2014)

]]>
http://www.navneethindi.com/?feed=rss2&p=1457 3